धोखाधड़ी के आरोपी पांच हजार के ईनामी दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 अप्रैल। गाड़ी और मकान बेचने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे पति पत्नि को नगर कोतवाली पुलिस व सीआईयू रूड़की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। शिवालिक नगर निवासी तनुज पंवार ने बीते वर्ष अप्रैल में अरूण कुमार सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी निवासी भागीरथी गंगा विहार भूपतवाला मूल निवासी ग्राम जंढेडी बाजार जिला सहारनपुर उ.प्र. के खिलाफ नगर कोतवाली में गाड़ी और मकान बेचने के नाम पर 21 लाख रूपए की धोखधड़ी करने और पैसे वापस मांगने पर अरूण और उसकी पत्नि पर गाली गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था

पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए। लेकिन आरोपी लगातार ठिकाना बदल कर पुलिस को चकमा देते रहे। लगातार फरार चलने पर पुलिस ने आरोपियों पर पांच-पांच हजार का ईनाम भी घोषित किया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सीआईयू रूड़की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसाई सतेंद्र सिंह बुटोला, एसआई अनीता शर्मा, सीआईयू रूड़की प्रभारी रविन्द्र शाह, हेडकांस्टेबल सुरेश रमोला, अशोक, कांस्टेबल रविन्द्र खत्री व कमल मेहरा शामिल रहे।