खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 16 जून। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के संबंध में तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल और मुखबिर की सूचना पर 2 संदिग्धों शहजाद पुत्र इरशाद व साहिल पुत्र लियाकत निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्था थाना पथरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 5 मोटर बरामद कर ली। पुलिस टीम में एसआई महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर, मनोज वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply