गैंगरेप और लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 15 जुलाई। तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपियों को थाना पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चाकू, तमंचा, वारदात में इस्तेमाल बाइक व महिला से लूटे गए झुमके बरामद किए गए हैं।

7 जुलाई की रात आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर तमंचे के बल पर गैंगरेप करने के बाद झूमके लूट कर फरार हो गए थे। 8 जुलाई को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पथरी जंगली के पास से दो संदिग्धों शिवम पुत्र गम्भीर व शेखर पुत्र चादकीराम निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी को दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों के वारदात में अपनी संलिप्ता कबूल करने और उनसे मिली जानकारी के आधार पर अन्य दो आरोपियों अरुण पुत्र दलीप निवासी ग्राम दुर्गागढ़ एवं विकास पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम महाखडी थाना सयाणा बुलन्दशहर उ.प्र. को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसएसआई उपेन्द्र सिंह, फेरूपुर चौकी प्रभारी एसआई विपिन कुमार, एसआई बबलू चौहान, महिला एसआई शाहिदा परवीन, एएसआई मुकेश राणा कांस्टेबल दीपक चौधरी, मुकेश चौहान, जयपाल चौहान, राकेश नेगी, नारायण सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply