हरिद्वार में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में कैप्सूल-टैबलेट बरामद

Crime
Spread the love

कार से नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
480 नशीले कैप्सूल और 1200 टेबलेट बरामद
हरिद्वार, 30 जून। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल, 1200 टैबलेट और तस्करी में इस्तेमाल बलिनो कार बरामद की गई है। आपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नवनीत सिंह ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नहर पटरी रोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक बलिनों कार को रोककर तलाशी तो नशील कैप्सूल और टेबलेट बरामद हुई।

नशीली दवाएं बरामद होने पर पुलिस ने कार सवार इस्लाम पुत्र शादी व सद्दाम पुत्र रियाज निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिडकुल में उनका मेडिकल स्टोर है। सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों द्वारा नशीले इंजेक्शन की काफी मांग रहती है।

इसी लालच में वे नशीली दवाओं का काम करने लगे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसआई विकास रावत, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सतेंद्र चौधरी और कांस्टेबल बलवंत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply