नाबालिक को बहला फुसलाकर ले गए आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 अगस्त। नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर ले गए आरोपी को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
15 अगस्त को ज्वालापुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने के सबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद उप निरीक्षक ललिता चुफाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर शनिवार को आरोपी अमन पुत्र सतपाल निवासी बागोवली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उ.प्र. को रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर हरिद्वार से मुंबई और सूरत गुजरात ले गया था। 19 अगस्त को वापस लौटने के पश्चात बालिका को हरिद्वार में छोड़कर खुद मुजफ्फरनगर चला गया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर दी है।