पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 18 जनवरी। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले गांव दादूपुर एवं सलेमपुर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में पुलिस बल एवं दो कंपनी पुरुष एवं महिला सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स शामिल रहे।

फ्लैग मार्च में जनता को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने एवं धारा 144 सीआरपीसी के नियमों का अनुपालन के जाने का अनाउंसमेंट करने के साथ ही बिना मास्क घूम रहे लोगों को चेतावनी देते हुए निशुल्क मास्क वितरित किए गए।