पटाखे फोड़ने की आवाज निकालने वाले दोपहिया वाहन चालकों के पुलिस ने काटे चालान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 फरवरी। दोपहिया वाहनों में रैट्रो एवं माॅडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ने की आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सीपीयू ने शहर व देहात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत 20 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया। जबकि जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर एक बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया। साथ ही दोबारा गलती करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी।