पुलिस अधिकारी के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

वर्दी वाली फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एसपी क्राइम एवं यातायात हिमांशु वर्मा के नाम से ट्विटर पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी की गई है ।आईपीएस हिमांशु वर्मा के ट्विटर अकाउंट पर सौरभ पाल नाम के व्यक्ति ने टैग कर इसकी जानकारी साझा की। एसपी क्राइम के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया है फर्जी अकाउंट के मामले में रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है।

इस फर्जी आईडी और फोटोग्राफ का स्क्रीनशॉट एसपी को भेजा गया है उसमें एक मोबाइल नंबर लिखा है जिसके आधार पर पुलिस साइबर ठगों की तलाश कर रही है

रानीपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर एसपी क्राइम के नाम से फर्जी आईडी बनाने वाले की जांच पड़ताल में जुट गई है फर्जी तरीके से ठगी करने वालों ने अब पुलिस अधिकारियों के नाम से भी ठगी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं रानीपुर पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है।