विडियो :-पुलिसकर्मियों ने मनायी होली

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 19 मार्च। शुक्रवार को आम जनता की होली संपन्न कराने के बाद शनिवार को जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने रोशनाबाद स्थित पुलिस लाईन में जमकर होली मनायी। पुलिस लाईन में आयोजित होली कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एसएसपी डा.योगेद्र सिंह रावत को अबीर गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

होली मनाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रंगों का पर्व होली प्रेम व एकता का पर्व है। होली मनाने के साथ समाज में एकता व प्रेम का संदेश प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रत्येक स्थिति में अपने कर्तव्य का पालन करना होता है। आम लोग सुरक्षित होली मना सकें। इसके लिए विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल व रंग लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और होली गीतों पर जमकर नृत्य किया।

इस अवसर पर एसपी देहात प्रमेंन्द्र डोबाल, एसपी क्राईम मनोज कत्याल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव, सीओ सिटी शेखर चंद्र सुयाल, सीओ मंगलौर पंकज कुमार गैरोला, सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान, सीओ रूडकी विवेक कुमार, सीओ ओपीएस निहारिका सेमवाल, आरआई, पेशकार, सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे और रंगो के त्यौहार होली का आनंद लिया। इसके अलावा नगर कोतवाली, ज्वालापुर कोतवाली, रानीपुर कोतवाली, थाना श्यामपुर, थाना कनखल मंें भी पुलिसकर्मियों ने जमकर होली मनायी और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गढ़वाली गीतों पर जमकर डांस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *