पुलिस ने वापस दिलाए गंगा नहाने आयी श्रद्धालु महिला के सोने के कंगन व रूपए

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


खोया सामान बरामद करने में सिपाही मुकेश डिमरी का रहा विशेष सहयोग
हरिद्वार, 31 जनवरी। नगर कोतवाली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने हरिद्वार आयी बुुजुर्ग महिला का खोया सामान तत्परता से कार्रवाई करते हुए बरामद कर वापस दिलाया। हिमाचल प्रदेश निवासी बुजुर्ग महिला कमलेश परिजनों के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आयी थी।

आॅटो से हरकी पैड़ी पहुंची महिला जल्दी में अपना बैग आॅटो में छोड़कर गंगा स्नान करने घाट पर चली गयी। नहाने के लिए कपड़े निकालने के दौरान इसका पता चलने पर महिला ने नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अवगत करया। पुलिस ने तत्काल पुलिस टीम का गठन कर बैग तलाशने के लिए लगाया। कांस्टेबल मुकेश डिमरी ने बताया कि महिला को आॅटो का नंबर भी पता नहीं था

इस पर पुलिस टीम ने आॅटो यूनियन से संपर्क किया। सीसीटीवी फुटेज किए और आॅटो को तलाश कर महिला का बैग बरामद कर लिया। बैग में मौजूद महिला का सामान जिसमें चार सोने के कंगन, बीस हजार रूपए, मोबाइल फोन व कपड़े आदि थे। महिला को सौंप दिया गया। सामान सकुशल वापस मिलने पर महिला और उनके परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल मुकेश डिमरी, विनोद रावत, अनिल राणा, सुरेंद्र, महिला कांस्टेबल ममता कुकरेती एवं अनीता थापा शामिल रहे।