आत्महत्या के इरादे से पहुंचे युवक को हरकी पैड़ी चौकी पुलिसकर्मियों ने बचाया

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 फरवरी। आत्महत्या करने के इरादे से हरकी पैड़ी पहुंचे युवक की जान बचाते हुए उसके परिजनों के सुपर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम फेरूपुर का रहने वाला युवक आशु आत्महत्या करने के इरादे से हरकी पैड़ी पहुंचा था। हरकी पैड़ी पुलिस चैकी की महिला कांस्टेबल सुषमा रानी और सुनीता पाल को घाट पर बैठे युवक की गतिवधियां संदिग्ध लगी। दोनों महिला कांस्टेबल ने उससे पूछताछ की और चैकी ले गयी। चैकी इंचार्ज एसआई मुकेश थलेड़ी ने युवक से जानकारी लेकर उसके परिजनों से संपर्क किया और परिजनों के पहुंचने पर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। युवक की जान बचाने में भूमिका निभाने वाले दोनों महिला कांस्टेबल व चैकी इंचार्ज की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।