बिना परमिट व रजिस्ट्रेशन के चलायी जा रही खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने किया सीज

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 सितम्बर। थाना बहादराबाद पुलिस ने परमिट व रजिस्ट्रेशन नंबर के बगैर चलायी जा रही खनन सामग्री से भरी ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। शान्तरशाह चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को रोककर चालक से कागजात दिखाने को कहा तो चालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

ट्रैक्टर ट्रॉली पर अवैध खनन सामग्री भरी होने तथा चालक साहिब निवासी सुल्तानपुर लक्सर द्वारा कोई भी वैध प्रपत्र न दिखा पाने पर पुलिस ने टैक्टर को ट्राली सहित एमवीएक्ट मे सीज कर चौकी में खडा कर दिया। पुलिस न्यायालय में चालानी रिपोर्ट प्रेषित करने की तैयारी कर रही है। ट्राली में अवैध खनन सामग्री भरी होने के कारण सम्बन्धित को खनन सम्बंधी रिपोर्ट भी प्रेषित की जायेगी।