पुलिसकर्मियो ने की घाट की सफाई

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 जुलाई। कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद प्रशासन का पूरा जोर शहर की सफाई कराने पर है। कांवड़ियों द्वारा छोड़े टनों कचरे को साफ करने में नगर निगम के कर्मचारी जुट हुए हैं। वहीं कांवड़ मेले में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को संभालने के पश्चात पुलिस प्रशासन घाटों की सफाई में भी योगदान कर रहा है।

एसएसपी अजय सिंह की पहल पर पुलिस द्वारा गोद लिए गए विष्णु घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने घाट और आसपास फैली गंदगी व कचरे को साफ किया। पुलिसकर्मियों ने घाट की सफाई करने के साथ लोगों को घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया।