सत्ता को समाज सेवा से जोड़कर विकास ही लक्ष्य: मदन कौशिक

Politics
Spread the love

तनवीर


जूनियर देवानंद ने विकास के पुरोधा मदन के लिए मांगे वोट
हरिद्वार, 29 जनवरी। उत्तरी हरिद्वार स्थित स्वामी नारायण आश्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विकास के नाम पर भाजपा को भारी मतों से जिताने का आहवान किया। भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ही है जो सत्ता को समाज सेवा से जोड़कर हर व्यक्ति के लिए काम करती आयी है।
मदन कौशिक ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या अस्पताल निर्माण को लेकर थी जिसका समाधान हो गया है। पावन धाम के सामने संत बाहुल्य क्षेत्र में अस्पताल का निर्माण तेजी से चल रहा है। यही नहीं उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को दूरस्थ जगहों पर पढ़ने के लिए जाना पड़ता था। इस कमी को दूर करने के लिए मोहनानंद आश्रम भीमगोडा में डिग्री कालेज का संचालन प्रारम्भ हो गया है। यहां ग्रेजुऐशन क्लासेस शुरू कर दी गयी है। यही नहीं क्षेत्र में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण तथा हाइवे पर एलीवेटेड रोड से क्षेत्र का नक्शा ही बदल गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार समेत संत बाहुल्य क्षेत्र के विकास लिए वे हर समय तत्पर हैं।
प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली गैर भाजपाई सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। उनकी गलत नीतियों की कीमत लोगों को चुकानी पड़ी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। भव्य राम मंदिर निर्माण, सर्जिकल स्टाइक और धारा 370 के विवाद को हमेशा के लिए खत्म कर भाजपा ने दुनिया में अपनी धाक का परिचय करवाया है। उन्हांेने अपील की कि 14 फरवरी को भारी संख्या में अपने मत का प्रयोग करेें
इस अवसर पर अपने संबोधन में नगर निगम हरिद्वार के उप नेता प्रतिपक्ष अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मदन कौशिक ने हरिद्वार के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। आज हरिद्वार के सभी क्षेत्रों को बेहतर पेयजल सुविधा, अण्डर ग्राउण्ड भूमिगत विद्युत लाईन तथा सीवर की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है तथा शेष बचे क्षेत्रों में कार्य चल रहा है।
जिला महामंत्री विकास तिवारी और पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने नगर विधायक होने के बाद से क्षेत्र के हर व्यक्ति के दुख दर्द में शरीक होने की हर संभव कोशिश की है। इससे पूर्व जूनियर देवानंद ने लोगों को देवानंद की एक्टिंग करते हुए भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को भारी मतों से जिताने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी तथा संचालन मंडल महामंत्री तरूण नैयर ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, दीपांशु विद्यार्थी, विशाल अग्रवाल, हंसराज आहुजा, सुखेन्द्र तेश्वर, राजेंद्र राजावत, सुंदर शर्मा, नीरज शर्मा, रवि चैहान, अर्चित चैहान, शिवकुमार सैनी, संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी, अनिल प्रजापति, महेंद्र सैनी, राजा सैनी, संजय पाल, विजय पाल, दिनेश शर्मा, राघव चड्डा, गोपी सैनी, सुनील सैनी, विकल राठी, चंद्रा चैहान, हेमलता जोशी, रिया अरोड़ा, आशु आहूजा, मनोज पाल, भागीरथ प्रजापति, किरणपाल प्रजापति, मुकेश पुरी, दिनेश पांडेय, अंकुश भाटिया, चंद्रकांता भाटिया, चंद्रकांता पांडेय, मुकेश राणा, सुरेंद्र ठाकुर, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
फोटो नं. 7 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *