प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए सुभाषचंद का व्यापारियों ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 8 अक्टूबर। शिव मूर्ति व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किए गए वरिष्ठ व्यापारी नेता सुभाष चंद और नव मनोनीत पार्षद शहर व्यापार मण्डल अध्यक्ष कमल ब्रजवासी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। शिवमूर्ति व्यापार मंडल के महामंत्री राजु मनोचा के तत्वाधान में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्र शेखर कुर्ल ने  व्यापारी वर्ग को प्रदेश कार्यकारणी में प्रतिनिधित्व देने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि सुभाष चंद इस सम्मान के सच्चे दावेदार थे।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि पार्टी में जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। वह जनता के हितों में अपना योगदान देंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाषचंद हमेशा ही गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों को मदद पहुंचाने में सहयोग करते हैं।

कोरोना काल में इनके द्वारा जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने में सभी मनोनीत पदाधिकारी अपना योगदान दें। राजु मनोचा ने कहा कि सुभाषचंद हमेशा ही व्यापारियों के हितों में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। कुशल राजनीति कर केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी समूचे क्षेत्र में पहुंचाते हैं। सुभाषचंद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की नीतियों व सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार जनता के बीच किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट ने कहा कि भाजपा पार्टी में कर्मठ, ईमानदार व साफ छवि के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है। पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। लंबे अर्से से सुभाषचंद राजनीति के माध्यम से जनसेवा में लगे हुए है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक धर्मनगरी का विकास करने में अनेकों योजनाओं को लागू करा रहे हैं। 

इस अवसर पर शहर व्यापार मंडल के महामंत्री प्रदीप कालरा, सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा, व्यापारी राजेन्द्र भट्ट, जुगल किशोर अरोड़ा, नीरज जैन, अनिल अरोड़ा, सुनील तलवार, नीरज मनचंदा, तरुण आहूजा, कपिल अरोड़ा, हिमांशु गुप्ता, गुलशन अरोड़ा, कुलदीप ग्रोवर, निखिल कुमार, अजय कुमार सोनू, सेंटी अरोड़ा, बबली, अनिल अरोड़ा, नीरज जैन, अरविंद अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता,  वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन अग्रवाल, सदन लाल साहू, जितेंद्र चैरसिया, नाथीराम सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरीबदासी आश्रम के महंत व संचालक रविदेव शास्त्री, आचार्य हरिहरानंद शास्त्री व महंत दिनेश दास ने संयुक्त रूप से की।

————————————– 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *