विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाएगी कांग्रेस-संजीव चौधरी

Politics Uncategorized
Spread the love


राहत अंंसारी

हरिद्वार, 11 जुलाई। कांग्रेस नेता संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी बयान मे कहा है कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शुक्रवार को देहरादून मे हज़ारों की संख्या मे प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं व जनमानस के हुजुम ने ये साबित कर दिया है कि उत्तराखंड मे भाजपा सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए है और आगामी विधानसभा चुनाव मे राज्य मे कांग्रेस की सरकार बनना तय है। चौधरी ने रानीपुर विधानसभा सहित पूरे प्रदेश से मुख्यमंत्री आवास घेराव मे शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड मे डबल इंजन की सरकार फ़ेल साबित हुई है।

राज्य मे भ्रष्टाचार, अपराध, महिला शोषण, पलायन व महंगाई चरम पर पहुंच गई है और भाजपा मुख्यमंत्री बनाने वाली फ़ैक्ट्री बन कर रह गई है। राज्य के विकास का कोई मैप सरकार के पास नही है। सरकार का पाप इस समय चरम पर है। महाकुम्भ मे भी आरटीपीसीआर रिपोर्ट तक मे इतना बड़ा घोटाला कर देवभूमि को कलंकित किया है। चौधरी ने कहा कि राज्य में चारो तरफ़ हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना मे त्रस्त हुई जनता व व्यापारी भूखमरी की कगार पर आ गए है। किसान की हालत चौहराए पर खडे होने वाली कर दी है। चौधरी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव प्रदेश नेतृत्व के साथ पहाड़ व मैदान के हर गाँव शहर जाकर जनता की पीड़ा को समझ रहे है और उनके निवारण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जनता को उनके अधिकारो के प्रति जागरुक भी कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरुप अब राज्य की जनता भाजपा के झूठे और लुभावने वादों मे आने वाली नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव मे राज्य मे भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।