प्रदेश सरकार के तीन साल बेमिसाल-राजीव शर्मा

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

हरिद्वार, 12 मार्च। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए शिवालिकनगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक आदेश चैहान के साथ बैठक कर रणनीति बनायी। प्रदेश सरकार गठन के 3 वर्ष पूर्ण होने पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजनों के जरिए प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

शिवालिक नगर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं व नगर पालिका सभासदों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के तीन साल बेमिसाल रहे हैं। तीन वर्षो में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई ऐतिहासिक फैसले लेते हुए प्रदेश के विकास को गति दी। कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर जनता को लाभ दिया जा रहा है। हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले कुंभ आयोजन को लेकर भी सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। कुंभ निधि से कराए जा रहे कार्यो का लाभ पूरे प्रदेश की जनता को मिलेगा। राजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार गठित होने के बाद से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश ाका समग्र विकास हो रहा है। गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर जनता की भावनाओं को पूरा किया है। गैरसैंण के राजधानी बनने से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास की गति और तेज होगी।

भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सुशासन प्रदेश में लागू कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरे देश में मिसाल कायम की है। रोजगार परक नीतियां लागू करने से प्रदेश से पलायन पर भी रोक लगी है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली योजनाएं पूरे प्रदेश में संचालित हैं। विधायक आदेश चैहान ने भी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने की अपील की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अमरीश शर्मा, महामंत्री कैलाश भण्डारी, राधेश्याम पाल, सभासद अशोक मेहता, अजय मलिक, हरिओम चैहान, पंकज चैहान, बबीता देवी, राधेश्याम कुशवाहा, सिंहपाल सैनी, हरेंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।