प्रदेश व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी ने व्यापारी हितों की शपथ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


शहर के बीच से नहीं होने दिया जाएगा पाॅड टैक्सी का संचालन-सुमित अरोरा
हरिद्वार, 15 दिसम्बर। जगजीतपुर स्थित फार्म हाऊस में आयोजित प्रदेश व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने नवनियुक्त महामंत्री शुभम सुखीजा व शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष शुभम नौटियाल व विनय शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल राजपूत, मंत्री विदेश चौहान, सह मंत्री विक्की चौटाला, मीडिया प्रभारी विकास रावत, सह मीडिया प्रभारी मोहित सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर, संदीप कुमार, तरुण अरोड़ा को व्यापारी हितों की रक्षा की शपथ दिलायी।

कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह को संबोेधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा की किसी भी सूरत में शहर के बीच से पाॅड टैक्सी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। पाॅड टैक्सी का संचालन होने से शहर के व्यापार व व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पाॅड टैक्सी का संचालन गंगा किनारे करे।

प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि जल्द ही कनखल, ज्वालापुर, नवोदय नगर सहित नई इकाईयों का गठन किया जाएगा। प्रदेश सचिव दीपक गौनियाल व जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। जिला महामंत्री अजय अरोड़ा ने कहा कि व्यापार मण्डल बिना भेदभाव के व्यापारी हितो के लिए काम कर रहा है। हरिद्वार में व्यापारी लगातार मजबूती से संगठन से जुड़ रहे है। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एकजुट होकर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल, प्रदेश सचिव चन्द्रशेखर गोस्वामी, सचिव दीपक गौनियाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा, जिला महामंत्री अजय अरोरा, युवा जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी, विजय प्रजापति, प्रवीण शर्मा, विमल सक्सेना, राजकुमार अग्रवाल, लक्ष्मीपति बालाजी, मास्टर मुन्ना चैहान, सुभाष खट्टर आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *