श्रमिक नेताओं ने किया प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला का स्वागत

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 29 अप्रैल। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए राजेंद्र चौटाला का श्रमिक नेताओं ने स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। नगर निगम स्थित अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत के दौरान सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने प्रदेश व्यापार मंडल का आभार जताते हुए कहा कि पहली बार दलित समाज के व्यक्ति को किसी व्यापारिक संगठन का नेतृत्व करने का अवसर मिला है।

जिससे पूरे समाज में हर्ष का माहौल है। राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि राजेंद्र चौटाला जुझारू और संघर्षशील व्यक्ति हैं। व्यापारियों के हित में संघर्ष करते हुए व्यापार मंडल को एक नई पहचान देंगे। राजेंद्र चौटाला ने कहा कि पूरे प्रदेश के व्यापारियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पालन करते हुए व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को सरकार व प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। स्वागत करने वालों में राजेंद्र श्रमिक, आत्माराम बेनीवाल, नरेश चनयाना, आनंद कांगड़ा, राजेश छाछर आदि सहित कई श्रमिक नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *