विडियो:-रिकॉर्ड समय में वैली ब्रिज को तैयार करने के लिए विधायक एवं जिलाधिकारी ने की प्रशंसा

Haridwar News
Spread the love



तनवीर


हरिद्वार: रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बुधवार को, रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग(स्टेट हाईवे-27 पर स्थित आन्नेकी नामक स्थान पर विगत 10 जुलाई, को अतिवृष्टि के कारण धंसे बाक्स सेतु के वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा रिकार्ड समय में निर्मित 45 मीटर वैली ब्रिज का हल्के वाहनों के लिये फीता काटकर शुभारम्भ किया।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा त्वरित गति से दिन-रात एक करके इस वैली ब्रिज को रिकार्ड समय में तैयार करने के लिये प्रशंसा की तथा कहा कि इससे इस क्षेत्र में निवास करने वाली जनता को आवागमन में काफी सुविधा होगी, क्योंकि विगत 10 जुलाई से यह मार्ग यातायात के लिये पूर्ण तरह से बन्द था।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता श्री सुरेश तोमर सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।