अध्यक्ष राजीव पराशर महामंत्री अमन शर्मा बने

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

कोषाध्यक्ष पद पर श्री राम अरोड़ा ने जीता

शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गये। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा व कोषाध्यक्ष पद पर श्रीराम अरोड़ा निर्वाचित हुए। व्यापारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए शहर भर में झुलूस निकालकर हरकी पौडी पर गंगा पूजन किया।

लम्बे समय के बाद शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव काली कमली धर्मशाला रेलवे रोड में सम्पन्न हुआ। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के मतदान में 52 इकाईयों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रत्येक इकाई के तीन पदाधिकारी अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के लिए मतदान किये। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार चुनाव में कुल 156 पदाधिकारियों ने भाग लेना था, लेकिन 153 पदाधिकारियों ने ही मतदान किया।

शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार चुनावी मैदान में थे। जिनमें सुयश अग्रवाल, सतीश चंद शर्मा और राजीव पाराशर। महामंत्री पद के लिए दो दावेदार थे, जिनमें अमन शर्मा और विपिन शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर भी दो दावेदार चुनावी रण में थे, जिनमें श्रीराम अरोड़ा और राकेश खन्ना। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी छः चुनावाधिकारियों को सौपी गयी थी। जिनमें अरविन्द शर्मा, सुभाष चंद, अवधेेश शर्मा, महाराज कृष्ण सेठ, मनोज सिंघल और चन्द्र शेखर कुर्ल शामिल रहे।

शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार अध्यक्ष पद के दावेदारों में राजीव पाराशर को 94 मत मिले, जबकि सुयश अग्रवाल को 55 और सतीश चंद शर्मा को 04 मत ही मिल पाये। अध्यक्ष पद पर राजीव पाराशर ने सुयश अग्रवाल को 39 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। जबकि महामंत्री पद के दावेदारों में अमन शर्मा को 95 मत मिले, जबकि विपिन शर्मा को 58 मत पडे़। महामंत्री पद पर अमन शर्मा ने विपिन शर्मा को 37 मतों से पछाड़ कर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद के दावेदारों में श्रीराम अरोड़ा को 103 मत पड़े और उनके प्रतिद्वंदी राकेश खन्ना को 50 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीराम अरोड़ा ने राकेश खन्ना को 53 मतों को पराजित कर जीत हासिल की।

शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के निर्वाचित पदाधिकारियों ने घोषणा संयुक्त रूप से छः चुनावाधिकारियों ने की। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव सकुशल सम्पन्न होने पर निर्वाचित पदा​धिकारियों के साथ शहर के तमाम व्यापारियों ने एकजुट होकर शहर में जुलूस निकाल कर हरकी पौड़ी पर गंगा पूजन किया।

सुभाष चंद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी हितों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ना है व्यापारियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित टीम अनुभवी है अवश्य ही व्यापारियों के हितों में अपना योगदान देगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव पराशर महामंत्री अमन शर्मा कोषाध्यक्ष श्री राम अरोड़ा ने सभी व्यापारियों का आभार जताया और कहा कि व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा उतर जाएगा संगठित होकर शहर व्यापार मंडल को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी। व्यापारियों के हितों में मिलजुल कर प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *