प्रैस क्लब में पत्रकारों ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


अंधेरे से उजाले की और ले जाता है दीपावली पर्व-स्वामी यतीश्वरानंद
हरिद्वार, 1 नवम्बर। प्रैस क्लब में दीपावली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रैस क्लब में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते इुए कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि दीपावली का त्यौहार भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। दीपावली उजाले का पर्व है। जो हमे अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती को दीपावली के दिन निर्वाण प्राप्त हुआ था।

जैन तीर्थाकरों के लिए दीपावली का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस आए थे तो खुशियों के दीप जलाए गए थे। तभी से दीपावली पर्व मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। समाजसेवी व प्रतिष्ठित चिकित्सक डा.संध्या शर्मा ने कहा कि प्रैस क्लब की समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा करता है। प्रैस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डा.शिव शंकर जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों द्वारा दीपावली पर्व का आयोजन उनकी संगठनात्मक शक्ति और एकता को दर्शाता हैं। पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चौहान ने कहा कि दीपावली सदभावना का पर्व है।

प्रैस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली पर्व भाईचारे का पर्व है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव राजकुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष तनुज वालिया, पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत, कौशल सिखौला, रमेश खन्ना, वृजेंद्र हर्ष, डा.रजनीकांत शुक्ला, गुलशन नैयर, संजय आर्य, अविक्षित रमन, संजय रावल ने भीे विचार व्यक्त किए।

दीपावली मिलन समारोह समिति के सदस्य रामचंद्र कन्नौजिया, श्रवण कुमार झा, बालकृष्ण शास्त्री, सुनील पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में आदेश त्यागी, नरेश गुप्ता, प्रवीण झा, संदीप शर्मा, निशांत खनी, अनूप कुमार, ललितेंद्र नाथ, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, जयपाल सिंह, कुमार दुष्यंत, कुशल पाल सिंह चौहान प्रदीप गर्ग, नवीन चैहान, मुदित अग्रवाल, सुदेश आर्य, कुमकुम शर्मा, निशा शर्मा, राधिका नागरथ, पंकज कौशिक, विकास चौहान, रामेश्वर दयाल शर्मा, महंत शिव शंकर गिरि, रामेश्वर गौड, नरेश शैली, मंजू नेगी, प्रतिभा शर्मा, मेहताब आलम, तनवीर अली, विक्रम छाछर, अमित शर्मा, अश्वनी अरोड़ा, शिवा अग्रवाल, दीपक मिश्रा, संजीव शर्मा,ठाकुर शैलेंद्र सिंह, मयूर सैनी, विवेक शर्मा, आनंद गोस्वामी, जिला सूचनाधिकारी प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *