यज्ञ करने से प्रसन्न होते हैं देवी देवता-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 25 जनवरी। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में विकास कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अष्टम दिवस पर भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि यज्ञ करने से भगवान नारायण एवं समस्त देवी देवता प्रसन्न होते हैं। शास्त्री ने बताया कि जब ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की तो सभी देवी देवता उनके पास आ कर कहने लगे कि हमारी भूख शांत नहीं हो रही है। पेट भर कर के हमें कुछ मिलता ही नहीं है, आप कुछ उपाय कीजिए। देवताओं के निवेदन करने पर ब्रह्मा ने एक कन्या को उत्पन्न किया। जिसका नाम स्वाहा था और उस कन्या का विवाह यज्ञ नारायण के साथ कर दिया।

ब्रह्मा ने कहा आज से जिस भी देवी देवता का नाम लेकर यज्ञ करते हुए स्वाहा का उच्चारण कर आहुति दी जाएगी। वह आहुति उसी देवता को प्राप्त हो जाएगी। जिससे समस्त देवी देवताओं के आहार की व्यवस्था होगी। तभी से प्रत्येक घर में यज्ञ की परंपरा प्रारंभ हुई। शास्त्री ने बताया कि यज्ञ करने से देवताओं की प्रसन्नता और तृप्ति होती है। जिससे देवी देवताओं की कृपा हमेशा बनी रहती है। घर में सुख समृद्धि, धन, धान्य, आयु, आरोग्य की वृद्धि होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नित्य अपने घर में यज्ञ करना चाहिए। यदि नित्य न कर सकें, तो पूर्णमासी एवं सक्रांति या अमावस पर यज्ञ अवश्य करें।

मुख्य जजमान नरेंद्र ग्रोवर, ललिता ग्रोवर, रोहित ग्रोवर, अर्पिता ग्रोवर, जगदीश ग्रोवर, महेश ग्रोवर, ललित ग्रोवर, पूनम ग्रोवर, पारस ग्रोवर, जगदीश ग्रोवर, हरीश ग्रोवर, आरती ग्रोवर, अरुण ग्रोवर, राधा ग्रोवर, महेश देवी ग्रोवर, आकांक्षा, पुलकित, सोनाली, अभिनव, रश्मि, अजीत, अंकित, रोशनी, शांति, विष्णु गौड़, पंडित जगदीश प्रसाद, पंडित गणेश कोठारी आदि ने भागवत पूजन कर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *