यज्ञ करने से प्रसन्न होते हैं देवी देवता-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 10 मई। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में दुर्गा मंदिर श्याम नगर कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अष्टम दिवस पर भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को यज्ञ अवश्य करना चाहिए। यज्ञ करने से भगवान नारायण सहित समस्त देवी देवता प्रसन्न होते हैं। शास्त्री ने बताया कि ब्रह्मा द्वारा सृष्टि की रचना करने के उपरांत सभी देवी देवता उनके पास आए और कहने लगे कि हमारी भूख शांत नहीं हो रही है। पेट भर के हमे कुछ नहीं मिलता है, आप कुछ उपाय कीजिए।

देवताओं के निवेदन पर ब्रह्मा ने स्वाहा नाम की एक कन्या को उत्पन्न किया और उस कन्या का विवाह यज्ञ नारायण के साथ कर दिया। ब्रह्मा ने कहा कि आज से जिस भी देवी देवता का नाम लेकर यज्ञ करते हुए स्वाहा उच्चारण करते हुए आहुति दी जाएगी। वह आहुति उसी देवता को प्राप्त होगी। जिससे समस्त देवी देवताओं के आहार की व्यवस्था बनेगी। तभी से प्रत्येक घर में यज्ञ की परंपरा प्रारंभ हुई। शास्त्री ने बताया कि यज्ञ करने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी तृप्ति होती है। देवी देवताओं की कृपा से घर में सुख समृद्धि, धन धान्य, आयु, आरोग्य की वृद्धि होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में यज्ञ अवश्य करना चाहिए।

इस अवसर पर पंडित गणेश कोठारी, पंडित अभिषेक मिश्रा, डा.कल्पना चौधरी, डा.अमित चौधरी, हरीश अरोड़ा, हरजीत अरोड़ा, ज्योति शर्मा, दीपक सेठ, नीलम सेठ, पवन मिगलानी, भूषणलाल शर्मा, संजय शर्मा, कमल खत्री, रितिका खत्री, हर्षा खत्री, ममता खत्री, पंकज अरोड़ा, श्रीमती फुलेश शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, शांति दर्गन, विष्णु गौड़, ममता शर्मा, सुनीता पाहवा, मधु मल्होत्रा, कोमल रावत, गुंजन जयसिंह, ज्योति शर्मा, वंदना जयसिंह आदि ने भागवत पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *