राहत अंसारी
हरिद्वार, 15 जनवरी। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनता से आमंत्रित किए गए सुझावों को शनिवार को जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल एवं कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द को सौंपा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए जाने वाले घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों को लेकर जनता से सुझाव आमंत्रित किए गए थे।
इसके लिए एलईडी प्रचार वैन में सुझाव पेटिका रखी गयी थी। जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण के पश्चात जनता द्वारा दिए गए सुझावों को एकत्र कर शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय भेजा गया।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा जनता के सुझाव के आधार पर अपनी नीतियां बनाने के लिए प्रतिबध है। जिला स्तर पर सुझाव पेटी एकत्र प्रदेश कार्यालय भेजा गया है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि पूरे प्रदेश की 70 विधानसभा में एलईडी वाहन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को आम जन पहुंचाने एवं विधानसभा चुनाव के निमित्त घोषणा पत्र में जनता के सुझाए हुए विषयों को शामिल कर अपना दृष्टि पत्र जनता के सम्मुख प्रस्तुत करेगी। आगामी 5 वर्षों में दृष्टि पत्र में आए हुए सुझाव के आधार पर उत्तराखंड प्रदेश के विकास एवं आमजन के कल्याण के लिए बेहतर नीतियां बनाने का काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है।
लोकतंत्र में जनता की राय सर्वोपरि है। इसके तहत समाज के सभी वर्गो के विकास व कल्याण के लिए योजनाएं बनाने के लिए जनता से सुझाव लिए गए हैं। जनता से मिले सुझावों के आधार पर भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुनील अरोड़ा, सुशील चैहान, अमन त्यागी, योगेश चैहान, आशुतोष शर्मा, शोभाराम प्रजापति, नरेश धीमान, राजेश सैनी, अजीत चैधरी, डा.मधु सिंह, लव शर्मा, रीता चमोली, मनु रावत, रजनी वर्मा, प्रदीप पाल, निपेंद्र चैधरी, सचिन चैधरी आदि मौजूद रहे।