पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कुष्ठ आश्रम में मनाया जन्मदिन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 अगस्त। लकसर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने चण्डीघाट स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा संचालित कुष्ठ आश्रम में अपना जन्म दिन मनाया। इस दौरान पारद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के छात्रों को फल भी वितरित किए। इसके बाद संजय गुप्ता अजरानंद आश्रम पहुंचे और फल वितरित किए

संजय गुप्ता ने कहा कि कुष्ठ रोगियों और छोटे बच्चों के बीच जन्मदिन मना कर उन्हें असीम आनंद की अनुभूति हो रही है। अपने जन्मदिन पर वह ईश्वर से केवल यही प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें इसी तरह जन सेवा करने की शक्ति प्रदान करते रहें। संजय गुप्ता ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने से लकसर तक गंगा से सटे गांवों को उत्पन्न खतरे को देखते हुए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन पर पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है।

सीएम धामी ने जिले के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। संजय गुप्ता ने कहा कि लक्सर के गंगा तटीय इलाकों में हर साल बाढ़ के कारण भारी नुकसार होता है। लेकिन इस बार सीएम धामी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए और उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए है। इस दौरान उनके साथ आशीष कुमार, अरुण कुमार अग्रवाल, भागवत अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष कमल जोहरा, विवेक, विशाल भारद्वाज, बंटी सुमित, आदित्य और हिमांशु समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *