छठ महोत्सव के उपलक्ष्य में पूर्वांचली महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 नवम्बर। शुक्रवार से शुरू हुए आस्था के महापर्व छठ महोत्सव के उपलक्ष्य में पूर्वांचली महिलाओं ने भव्य छठ कलश शोभायात्रा निकाली। समाजसेवी रेखा गुप्ता के संयोजन में निकाली गयी कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विष्णुलोक कालोनी से प्रेमनगर घाट तक निकाली गयी शोभायात्रा का शुभारंभ ज्वालापुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित चैहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष लता जोशी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर सभी को छह महोत्सव की बधाई देते हुए अंकित चौहान ने कहा कि पूर्वांचल समाज के लोग एकजुटता के साथ छह महापर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व संस्कृति एवं परंपरांओं को दर्शाने का सशक्त माध्यम हैं। मुरली मनोहर, अमन गर्ग व लता जोशी ने सभी को छठ पर्व की बधाई दी। समाजसेवी रेखा गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुई छठ पूजा के दौरान महिलाएं कठिन व्रत रखकर परिवार की मंगल कामना के लिए सूर्य की आराधना करती हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले निर्जल व्रत की शुरूआत नहाय खाय से होती है।

इसके अगले दिन खरना मनाया जाता है। तीसरे दिन व्रत रखने वाली महिलाएं डूबते सूर्य को अध्र्य देती हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक एकता के लोकपर्व छठ को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया जाता है। संतान की समृद्धि और परिवार की खुशहाली का संदेश भी यह पर्व देता है। विष्णुलोक कालोनी से कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और प्रेमनगर घाट पर पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, सुमन, रीता, प्रतिभा, विमलेश, श्रमिक नेता राजबीर चैहान, शौकत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *