23वें दिन भी जारी रहा कश्यप दल फाउण्डेशन का सेवा अभियान

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 23 अप्रैल। लाॅकडाउन में निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में कश्यप दल फाउण्डेशन की ओर से 23वें दिन भी पंचपुरी के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन पैकेट भिजवाने का क्रम जारी है। रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने भोजन वितरित कार्यक्रम में पहुंचकर कश्यप समाज के योगदान की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में सभी को योगदान देना चाहिए। संकट की इस घड़ी में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। लाॅकडाउन को सफल बनाने में कश्यप दल फाउण्डेशन की जितनी भी प्रशंसा की जाए, उतना कम है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दो हजार से अधिक लोगों को भोजन के पैकेट पहुंचाना दल की सेवा भावना का दर्शाता है।

प्रदेश सरकार लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए गरीब असहाय निर्धन परिवारों के लिए अपने माध्यम से कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। मजदूर वर्ग का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फाउण्डेशन के अध्यक्ष देवराज कश्यप ने कहा कि लाॅकडाउन होने के बाद तुरंत बाद फाउण्डेशन ने गरीबों की सेवा का जो अभियान शुरू किया था। फाउण्डेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से अभियान निरंतर गतिमान है। प्रशासन के माध्यम से भी जरूरतमंदों तक प्रतिदिन दोनों समय भोजन पहुंचाया जा रहा है। लाॅकडाउन खुलने तक अभियान अनवरत रूप से जारी रहेगा। इस अवसर पर अरूण कश्यप, बुद्ध सिंह कश्यप, एमपी सिंह आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *