बड़ी कार्यवाही:-मेडिकल स्टोरो पर छापेमारी

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार द्वारा मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे नशे के काला व्यापार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की।

पुलिस टीम ने कलियर थाना क्षेत्र से करीब दर्जन भर से अधिक मेडिकल स्टोरों पर तबाड़तोड छापेमारी कर बिना डिग्री के मेडिकल स्टोर चला रहे 5 संचालकों को हिरासत में लिया। साथ ही दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर 25 हजार का अर्थदंड भी वसूला। पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए कई मेडिकल स्टोर संचालक मेडिकल बंद कर फरार हो गए। जिनके विरुद्ध रिपोर्ट तैयार की गई।

गिरफ्तार किए गए मेडिकल संचालकों में आदिल पुत्र जिंदा हसन निवासी मुकरपुर थाना कलियर ,आकाश पुत्र सरजीत निवासी मेहवाड थाना कलियर , आसिफ पुत्र मीर हसन निवासी मुकरपुर थाना कलियर ,- मुजम्मिल पुत्र जरीफ निवासी महमूदपुर थाना कलियर व आरिफ पुत्र खुर्शीद निवासी रहमतपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार बताए गए हैं।