रेल मंत्रालय सदस्य मनोज गौतम ने किया प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 29 नवंबर। उ.प्र.से लोकसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा के हरिद्वार आगमन पर रेल मंत्रालय के सदस्य मनोज गौतम ने डामकोठी पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान रेखा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से भाजपा की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है। देश आर्थिक मोर्चे पर लगातार मजबूत हो रहा है।

विदेशों में भी भारत का रूतबा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार जनहित के फैसलों में निर्णायक भूमिका निभा रही है। कोरोना काल जैसी विकट परिस्थितियों में भी सरकार उचित कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को लेकर केंद्र व राज्य सरकारें गंभीरता से कार्य कर रही है। कुंभ के स्वरूप को भव्यता व दिव्यता प्रदान करने के लिए सरकार दिनरात काम कर रही है। पार्टी में महिला कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिल रहा है। जिससे सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

पार्टी की लोकप्रियता, सरकार की नीतियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत से अगले चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचण्ण्ड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। रेल मंत्रालय के सदस्य मनोज गौतम ने कहा कि सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा लगातार महिलाओं की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान देती चली आ रही हैं। पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश वासियों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रहे हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर बनें व सही रूप से जीवन यापन कर सकें। इसके लिए उज्जवला योजना जैसी कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मनोज गौतम ने कहा कि भाजपा पार्टी में शीर्ष पदों पर महिलाएं नेतृत्व कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *