उत्सव की तरह मनाएं आजादी का अमृत महोत्सव-राजीव शर्मा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत क्षेत्रवासियों को तिरंगा भेंट किया और सभी से अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाने का आग्रह किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव एक उत्सव की तरह मनाएं।

उन्होंने कहा कि सभी को तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी राष्ट्रभक्ति का खुलकर प्रदर्शन करें और इसे एक बड़े पर्व के रूप में जोश और उमंग के साथ मनाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की भूमिका और उद्देश्य भी बताएं।

इस अवसर पर सभासद मोनिका शर्मा, अरूणा देवी, रीना तोमर, कैलाश भंडारी, ऋतु ठाकुर, अंशुल शर्मा, अमित भट्ट, रितेश गौड, रीता चमोली, मनु रावत, नवीन भट्ट, एसपी बोठियाल, नितिन सिंह, पंकज शर्मा, खेमचंद, अंजु, मधु शर्मा, प्रमोद डोभाल, विवेक, राजकुमार, श्रीनाथ यादव, प्रेमसिंह नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, विमला, कविता, प्रह्लाद, अनिल गुप्ता, वकील सिंह, श्रीराम पुरी, एके मिश्रा, कामसिंह, बबीता, प्रदीप, जसवंत बिष्ट, आरपी यादव, बलबीर नेगी, रमेश, सुरेश चोधरी, राजीव पंवार, आरएस त्यागी, कुंवर सिंह गुसाईं, गोपाल मिश्रा, आरएस चैबे, हीरालाल, हरपाल सिंह, रामचंद्र प्रसाद, संगीता, सुरेश व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *