चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा को बधाई

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 दिसम्बर। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर सभासदों, पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा को शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने पालिका कार्यालय पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि आप सभी के सहयोग से उनका हमेशा प्रयास रहा है कि क्षेत्रवासियों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चार वर्षों के कार्यकाल में दो वर्ष कोरोना से प्रभावित रहने के बावजूद पूरे पालिका क्षेत्र में सड़कों, नालियों व पुलियाओं के साथ तिराहों, चौराहों के निर्माण के अलावा कूड़ा निस्तारण के लिए जगह-जगह डस्टबिन, लोगों के बैठने के लिए बैंच आदि लगवायी गयी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 100 से अधिक हाई मास्क लाईट लगाई जा रही हैं। 26 हाई मास्ट लाईट लगा दी गई है शेष भी जल्द लगवा दी जाएंगी। साफ सफाई व कीटनाशकों का छिड़काव भी निरंतर किया जा रहा है।

चार सालों में नगर पालिका को राष्ट्रपति अवार्ड, पर्यटन विभाग के सर्वे में पूरे उत्तराखंड में द्वितीय पुरस्कार और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र का समान रूप से विकास किया जा रहा है। सभी के सहयोग व स्नेह के साथ पालिका की विकास यात्रा जारी रहेगी।

इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान, राधेश्याम कुशवाह, अंकुर यादव व हरिओम चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष लज्जाराम शर्मा, दीपक नौटियाल, अशोक शर्मा, अवधेश राय, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, वेदान्त चौहान, अर्जुन चौहान, आशीष रस्तोगी, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, संचित डागर, विशाल सिंह, राजेंद्र नेगी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *