सर्व ब्राह्मण महासभा देश व समाजहित में सेवा समर्पण भाव से करती हैं कार्य: राजेंद्र पाराशर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 फरवरी। सर्व ब्राह्मण महासभा का महासम्मेलन भुवनेश्वर उड़ीसा में बुद्धा मंदिर के सभागार में सम्पन्न हुआ सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभा में बोलते हुए कहा कि ब्राह्मण अनादि काल से सर्व समाज की कल्याण की भावना को लेकर देश सेवा करता रहा है और ब्राह्मणों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सर्व ब्राह्मण महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा देश में सर्व समाज व राष्ट्र हित को सर्वाेपरि मानकर सेवा समर्पण भाव से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि उड़ीसा में प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की है पूरे उड़ीसा में सर्व ब्राह्मण महासभा को मजबूत और संगठित किया जाएगा।

सर्व ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री आचार्य नरेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण पूरे विश्व के कल्याण के बारे में सोचता है और हमेशा विश्व कल्याण की ही बात करता है वह कभी भी जातिगत बात नहीं करता ब्राह्मणों ने सदैव देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को सिर्फ सम्मान चाहिए अगर ब्राह्मणों को अपमानित करने का काम किया जाएगा तो यह कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासभा में उड़ीसा के संयोजक संतोष मिश्रा उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष रवि नारायण महापात्र, उड़ीसा के प्रदेश महामंत्री नारायण महापात्र, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्णिमा दास, प्रफुल्ला महापात्र सहित सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *