राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने किया गोष्ठी का आयोजन 

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 9 नवंबर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सैनी आश्रम के सभागार में बीस वर्षो में उत्तराखण्ड की जनता ने क्या खोया क्या पाया विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस ने उत्तराखंड का भरपूर विकास किया। कांग्रेस शासनकाल में हरिद्वार सहित कई जनपदों में सिडकुल की स्थापना हुई।

सिडकुल में लगे उद्योगों में युवाओं को रोजगार मिला। कर्णप्रयाग तक रेल लाईन ले जाने की योजना भी कांग्रेस के शासनकाल में तैयार हुई। गेल द्वारा गैस की पाइप लाइन डालने के कार्य की शुरुआत की गयी। आज भाजपा सरकार कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत योजनाओं को श्रेय खुद ले रही है।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद कांग्रेस ने विकास में भरपूर योगदान दिया। नगर निगम टाउन हॉल, सीसीआर, इन्डोर स्टेडियम आदि कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से ही शहर को मिले। यातायात को सुचारू रखने के लिए चैड़ी सड़कें भी कांग्रेस की देन हैं। इस दौरान कई पुलों का निर्माण भी किया गया। लेकिन भाजपा ने विकास की गति को अवरूद्ध करने का काम किया।

पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने व रामयशसिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 20 वर्षों में उत्तराखंड की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। उत्तराखंड में हज हाउस, अल्पसंख्यकों के तथा अनुसूचित जातियों के लिए अलग से विभाग बनाएं। परंतु भाजपा ने इन पर अमल ना करके इन्हें निष्क्रिय करने का कार्य किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी व यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि पहले उत्तराखण्ड में प्रवेश करने पर लोग यहां की सड़कों की तुलना स्विटजरलैंड की सड़कों से की जाती थी। लेकिन अब उल्टा हो रहा है।

राज्य की तमाम सड़कें बदहाल हैं। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष फुरकान अली तथा मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। भाजपा अपराधियों की पैरवी कर रही है। ऐसा कांग्रेस राज में कभी नहीं हुआ।

कार्यक्रम में ओ.पी.चौहान, राजवीर सिंह चौहान, बलजीत सिंह, महेश प्रताप राणा, यशवंत सैनी, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, रवि कश्यप, विशाल राठौर, गुलबीर सिंह, अनिल भास्कर, अशोक उपाध्याय, बीएस तेजियान, कैलाश प्रधान, दिनेश पुंडीर, सीपी सिंह, हिमांशु बहुगुणा, बीना कपूर, सुषमा सहगल, शिवकुमार जोशी, सुनील कुमार सिंह, शाहनवाज कुरेशी, जफर अब्बासी पार्षद, तहसीन अहमद पार्षद, अजय शर्मा पार्षद, अरविंद चंचल, विपिन पैवल, राव फरमान, वीरेंद्र भारद्वाज, एलएस रावत, जगदीश प्रसाद, सुधांशु जोशी, जगदीप असवाल, नवाज अब्बासी, सत्यपाल शास्त्री, सुखपाल सिंह, करण सिंह राणा, रोहतास सैनी, विकास बोरा, अरशद राणा, मनीराम बागड़ी, मिर्जा नौशाद बेग, रईस अब्बासी, दिव्यांश अग्रवाल, नासिर गौड, श्याम सिंह, हरिशंकर प्रसाद, दिनेश दुबे, सत्यजीत, कुशल पाल आदि कांग्रेसजनों ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *