रैली की सफलता पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने जताया कार्यकताओं का आभार

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 दिसम्बर। कांग्रेस पदाधिकारयों ने देहरादून में हुई विजय सम्मान रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की ऐतिहासिक रैली में हरिद्वार जनपद की सबसे बड़ी भागीदारी रही। रैली को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से सहयोग किया।

पालीवाल ने कहा कि रैली की सफलता से साबित हो गया है कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। विधानसभा चुनाव में जिस कार्यकर्ता को पार्टी टिकट देगी उसे जिताने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बृहष्पतिवार को शौर्य सम्मान दिवस के अवसर पर हुई कांग्रेस की रैली पूरी तरह सफल साबित हुई।

राहुल गांधी को सुनने के लिए पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता रैली में पहुंचे। हरिद्वार से भी तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए। रैली को सफल बनाने में जिस प्रकार सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर योगदान किया उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दिन रात मेहनत कर रैली को सफल बनाया। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।