विडियो:-भगवान श्री राम का राजतिलक कर राम लीला का हुआ समापन

Haridwar News
Spread the love

तीर्थ नगरी हरिद्वार के उपनगर कनखल में 173 वर्षों से निरंतर हो रही श्री राम लीला का श्री राम के तिलक से समापन किया गया। इस अवसर पर श्री राम का राजतिलक किया गया और श्री राम दरबार का आयोजन किया गया। राम दरबार में भगवान श्री राम सीता माता हनुमान जी लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न ऋषि वशिष्ठ आदि उपस्थित थे। श्रद्धालुओं ने भगवान राम का तिलक किया और श्री राम दरबार में मत्था टेका। इस अवसर पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।

तीर्थ नगरी हरिद्वार में कनखल की रामलीला सबसे प्राचीन रामलीला है। रामलीला के संयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी भोटू ने बताया कि कनखल रामलीला 173 वर्षों से निरंतर हो रही है। 2 साल बाद श्री रामलीला को 175 वर्ष हो जाएंगे। अगले साल से ही रामलीला के 175 वर्ष के महोत्सव की तैयारी जोर शोर से की जाएगी। पूरे 175 वर्ष का कनखल रामलीला का इतिहास स्मारिका के रूप में सजोया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *