राष्ट्र संरक्षण संकल्प दिवस के रूप में मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथी

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार 27 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 57वी पुण्यतिथि भगत सिंह चौक स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में श्रद्धा एवं राष्ट्र संरक्षण संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें राष्ट्र निर्माण में नेहरू परिवार एवं युवा केंद्रों के संस्थापक पंडित नारायण दत्त तिवारी का भावपूर्ण स्मरण किया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र (नारायण दत्त तिवारी यूथ हॉस्टल) के व्यवस्थापक पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में नेहरू परिवार का योगदान सर्वोपरि है।

भारत माता को अंग्रेजों के चुंगल से मुक्त कराने तथा राष्ट्र निर्माण में शून्य से शुभारंभ करने वाले जवाहरलाल नेहरू को आज न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व नमन कर रहा है। उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री की तुलना वर्तमान से करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू के वंशजों ने भारत को विश्व के विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचाया। वर्तमान भारत आज गांधी- नेहरू को मसीहा के रूप में याद कर रहा है। युवा केंद्र के महामंत्री सुखबीर सिंह ने चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प लेते हुए कहा कि नेहरू के सपनों का भारत बने यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण तथा राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं भाईचारा बहाल करने का संकल्प लेने वालों में प्रमुख थे सुभाष घई, ओपी चौहान, वैभव चौधरी, अरुण शर्मा, ललित गुर्जर तथा ललित शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *