राष्ट्र और समाज की सेवा ही सबसे बड़ा राष्ट्र धर्म है-पदम प्रकाश शर्मा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार 21 अगस्त। उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा है कि राष्ट्र और समाज की सेवा ही सबसे बड़ा राष्ट्र धर्म है और राष्ट्र सेवा में जिसका जीवन समर्पित हो यही मानव जन्म की सार्थकता है। उक्त उद्गार उन्होंने महासभा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के हीरक जयंती समारोह की बैठक को अध्यक्षीय पद से संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए राष्ट्र भक्तों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की प्रारंभिक प्रेरणा अमर शहीद मंगल पांडे ने दी थी और उन्हीं के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए महासभा वृहद स्तर पर हीरक जयंती समारोह का आयोजन कर रही है। अमर शहीद मंगल पांडे के नाम पर हीरक जयंती समारोह आयोजित करने में विचार व्यक्त करने तथा सुझाव देने वालों में प्रमुख थे राम प्रसाद गौड़, अशोक कुमार शर्मा, विशेष कुमार शर्मा, संतोष कुमार तिवारी, विक्की शर्मा आनंद तथा भानूप्रताप कुर्ल।