राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने की पदाधिकारियों की घोषणा

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


शुभम खटाना जिला अध्यक्ष व दीपांशु बालियान महानगर अध्यक्ष मनोनीत
हरिद्वार, 18 अगस्त। राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए शुभम खटाना को जिला अध्यक्ष एवं दीपांशु बालियान को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही महानगर कार्यकारिणी में आकाश तोमर को उपाध्यक्ष, वीर चौधरी एवं शुभम मलिक को महासचिव, मनु शर्मा एवं उत्सव आंनद को सचिव मनोनीत किया। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए भानु प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार पर छात्र विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार छात्रों का ध्यान बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों से भटका कर समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का काम कर रही है।

देश में चुनाव और चुनावी रैलियां निर्बाध रूप से चल रही है। लेकिन छात्रों की आवाज दबाने के लिए दो वर्ष से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। अंग्रेजों के बाद मोदी सरकार देश को पूंजीपतियों को देश का गुलाम बना दिया है। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों को एकजुट होकर छात्र राजनीति को मजबूत कर देश में लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी। कोरोना महामारी में आर्थिक विषमता पूरी तरह उजागर हो गयी है। महंगे प्राइवेट कालेजों में पढ़ने वले छात्रों की ऑनलाईन पढ़ाई निरंतर चल रही है।

जबकि सरकारी स्कूल कालेजों में पढ़ने वाले आम छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कालेज बदहाल स्थिति में हैं। प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी पीजी कालेज देहरादून में छात्रावास तक नहीं है। देश भर में करोड़ों युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी एवं बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्र सभा आंदोलन चलाएगी और छात्र संवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रों को जागरूक किया जाएगा। छात्र संवाद कार्यक्रम में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी सम्मिलित होंगे। प्रैसवार्ता के दौरान वरिष्ठ नेता देवपाल सिंह राठी और काजी चांद सहित कई छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *