एसएसपी ने महिला अधिवक्ता रीमा शाहीम को किया सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 अक्तूबर। महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने के अलावा सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभाने वाली महिला अधिवक्ता रीमा शाहीम को डीजीपी अशोक कुमार की और से सम्मानित किया गया है। एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने डीजीपी की और से रीमा शाहीम को सम्मान पत्र सौंपा। एडवोकेट रीमा शाहीम ने बताया कि वे महिलाओं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाने के साथ युवाओं साईबर क्राईम, यातायात नियमों, भिक्षा नहीें शिक्षा आदि गतिविधियां भी चला रही हैं।

रीमा शाहीम ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। महिलाओं को उत्पीड़न के प्रति अपनी आवाज को उठाने की आवश्यकता है। कानून की मदद लें। किसी भी प्रकार के दबाव में ना आएं। अपने अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़नी पड़ती है। महिला अपराधों पर तभी अंकुश लग सकता है जब महिलाएं जागरूक होंगी। भिक्षा नहीं शिक्षा अभियान डीजीपी अशोक कुमार द्वारा चलाया गया। जिसके तहत गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों को भिक्षा वृत्ति के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति भी प्रेरित लगातार किया जा रहा है।