तेज बहाव में बह रहे कांवडिएं को बचाया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 जुलाई। कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान एक कांवड़िया अचानक बेहोश हो गया और पानी के तेज बहाव में बहने लगा। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर घाट पर तैनात एसडीआरफ के जवान शिवम सिंह ने तुरंत गंगा में छलांग लगायी और कड़ी मशक्कत के बाद डूब रहे कांवड़िएं को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। घाट पर ही फस्र्ट एड देने के बाद कांवड़िए को पुलिस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। कांवड़िए की पहचान गौरव निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।