नगर निगम हरिद्वार के 24 वार्डो के परिणाम घोषित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


20 में भाजपा ने मारी बाजी, 4 वार्डो में कांग्रेस जीती
मेयर सीट पर भाजपा की किरण जैसल की बढ़त जारी

हरिद्वार, 25 जनवरी। नगर निगम हरिद्वार के लिए हुए चुनाव के मतों की गणना जारी है। भल्ला इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्र में सवेरे आठ बजे से कड़ी सुऱक्षा के बीच हरिद्वार नगर निगम और नगर पालिका शिवालिक नगर के मतों की गिनती शुरू हुई। समाचार लिखे जाने तक हरिद्वार नगर निगम के 24 वार्डो के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें से भाजपा ने 20 व कांग्रेस ने 4 वार्डो में जीत हासिल की है। वहीं मेयर सीट पर भाजपा की किरण जैसल कांग्रेस की अमरेश देवी पर लगातार बढ़त बनाए हुए है।
हरिद्वार नगर निगम के वार्ड 1 से भाजपा के आकाश भाटी, वार्ड 2 से भाजपा की सुनीता शर्मा, वार्ड 3 से भाजपा के सूर्यकांत शर्मा, वार्ड 4 से कांग्रेस के महावीर वशिश्ठ, वार्ड 5 से
भाजपा के अनिल वशिश्ठ, वार्ड 6 से भाजपा के सुमित चौधरी, वार्ड 7 भाजपा की श्रुति खेवड़िया, वार्ड 8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता, वार्ड 9 से कांग्रेस के रोहित सेठी, वार्ड 10 से भाजपा के सचिन कुमार, वार्ड 11 से भाजपा के दीपक शर्मा, वार्ड 12 से भाजपा के इश्टदेव सोनी, वार्ड 13 से भाजपा की मंजू रावत, वार्ड 14 से भाजपा के ललित रावत, वार्ड 15 से कांग्रेस के विवेक भूशण विक्की, वार्ड 16 से भाजपा की निशा नौडियाल, वार्ड 17 से भाजपा की रानी देवी, वार्ड 18 से भाजपा की ममता नेगी, वार्ड 19 से भाजपा की मोनिका सैनी, वार्ड 20 से भाजपा के राजेश शर्मा, वार्ड 21 से भाजपा की पिंकी चौधरी, वार्ड 22 से भाजपा की सपना शर्मा, वार्ड 23 से भाजपा की आशी भारद्वाज, वार्ड 24 से भाजपा के परमजीत गिल विजयी हुए र्है।
शिवालिक नगर में कांग्रेस के महेश प्रताप राणा बढ़त पर
नगर पालिका शिवालिक नगर अघ्यक्ष पद पर कांग्रेस के महेश प्रताप राणा भाजपा के राजीव शर्मा पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि नगर पालिका के 13 वार्डों के नतीजों में वार्ड 1 से भाजपा के वीरेंद्र, वार्ड 2 से भाजपा के पंकज, वार्ड 3 से निर्दलीय नूतन वर्मा, वार्ड 4 से बीजेपी के हरिओम चौहान, वार्ड 6 से निर्दलीय बृजेश, वार्ड 7 से निर्दलीय रॉबिन, वार्ड 8 से राजकुमार यादव, वार्ड 9 से भाजपा के राधेश्याम, वार्ड 10 से भाजपा के रमेश पाठक, वार्ड 11 से भाजपा की अरूणा देवी, वार्ड 12 से भाजपा की गरिमा सिंह ने जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *