विडियो:-लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-नन्हेडा में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अंशुल अपने एक साथी के साथ बुलेट से मंगलौर की तरफ से भगवानपुर की तरफ आ रहा है।

सूचना पर तत्काल रवाना हुई थाना भगवानपुर पुलिस टीम ने कुंजा बहादुरपुर के बाहर रेल पटरी के किनारे बदमाशों की तलाश में सघन चैकिंग शुरु की। बुलेट पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिये तो पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया गया। बुलेट सवार संदिग्ध द्वारा फायर झोंकने पर पुलिस ने आड़ लेते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई ।

घायल बदमाश की पहचान अंशुल के रूप में हुई है जिसे उपचार के लिए रुड़की अस्पताल में भेजा गया है। अन्य एक बदमाश मौके से अन्दर जंगल की तरफ भाग गया है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा की जा रही है ।