सद्भावना के दूत थे स्व.राजीव गांधी-रवि बहादुर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर/ अमरीश

हरिद्वार, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 75वींजयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर के संयोजन में जगजीतपुर मार्ग स्थित सती कुण्ड में स्व.राजीव गांधी की स्मृति में पौधारोपण कर देश सेवा का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का सपना देखा था। उनकी सोच युवाओं के विकास के साथ देश के विकास को लेकर थी। उनकी दूरगामी सोच के चलते ही देश में सूचना क्रांति की शुरूआत हुई। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर व शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि सद्भावना के दूत स्व.राजीव गांधी की जयंती पर जनपद के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में पौधारोपण व तुलसी के पौधे वितरित कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए आपसी सद्भाव को मजबूत करते हुए देश की तरक्की में योगदान का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने ही देश में टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दिया। देश को कंप्यूटरीकृत कर रोजगार की स्थिति को मजबूत किया।

उनके विचारों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री पद रहते हुए राजीव गांधी ने देश को अनेकों योजनाओं का लाभ दिलाया। दूर की सोच रखने वाले राजीव गांधी जानते थे कि आने वाला युग तकनीकी युग होगा। इसको समझते हुए उन्होंने देश में कंप्यूटर को बढ़ावा दिया। प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल व अनिल भास्कर ने कहा कि देश के विकास में पंचायतों के महत्व को समझते हुए राजीव गांधी ने पंचायती राज एक्ट लागू कर पंचायतों को मजबूत किया।

विशाल राठौर व शाहनवाज कुरैशी ने कहा कि देश में आज जिस प्रकार देश में सामाजिक ताने बाने व आपसी भाईचारे को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। उसको देखते हुए स्व.राजीव गांधी के विचार अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। इस अवसर पर संदीप गौड़, नीरव साहू, दीपक पांडे, आकाश भाटी, चरण सिंह राणा, हिमांशु बहुगुणा, नीतू बिष्ट, कैश खुराना, लक्की महाजन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

————————— 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *