शहर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया गंगा पूजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 अक्टूबर। प्रदेश व्यापार मण्डल द्वारा कराए गए शहर व्यापार मंडल के चुनाव में निर्वाचित हुए शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, महामंत्री विमल सक्सेना व कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मां गंगा का पूजन कर आर्शीवाद लिया। गंगा पूजन के पश्चात शहर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद से भी आशीर्वाद लिया।

व्यापारियों को आशीर्वाद देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा की भाजपा सरकार व्यापारी हितो के लिए तत्पर है। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के किसान, व्यापारी, युवा, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारियों के मतदान से निर्वाचित शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यपारी हित के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अब व्यापारी किसी दबाव में नहीं है। व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

नवनिर्चाचित शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कि बिना किसी दबाव व भेदभाव के सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलेंगे और व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करेंगे। प्रदेश व्यापार मण्डल आम व्यापारी की ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने पर ध्यान नहीं देती है तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। महामंत्री विमल सक्सेना ने कहा कि शहर के व्यापारियों ने दबाव के बावजूद मतदान में भाग लेकर प्यार और आशीर्वाद दिया। व्यापारियों द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाएंगे।

कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ व्यापारियों ने चुनाव में भाग लिया। व्यापारियों के साथ राजनीति नहीं होने दी जाएगी और व्यापारियों की उम्मीदों को पूरा किया जाएगा। पूर्व विधायक सुरेश राठौर एवं संजय गुप्ता ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा, सुदीश श्रोतरिय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चोटाला, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, चंद्रशेखर गोस्वामी, पुष्पेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, विशाल गोस्वामी, शिव नारायण वर्मा, पंकज सवन्नी, अशोक गिरी, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर एडवोकेट सागर कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *