संतों ने की भाजपा मंडल अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 दिसम्बर। युवा संतो ने गुप्तानन्द् वेदांत आश्रम मे बैठक कर भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा एक युवा संत पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए पार्टी आलाकमान से संत का अपमान करने वाले मंडल अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा महंत लोकेश दास ने ओमानन्द् महाराज के वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा भाजपा के पदाधिकारियों से बहस कार्यक्रम के दौरान सवाल करना क्या गलत है। बहस करते वक्त अगर पदाधिकारियों को अपने पद के गरिमा का आभास नहीं है तो यह कैसा संगठन हरिद्वार मे भाजपा का चल रहा है।

जहाँ एक मंडल अध्यक्ष युवा संत पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे है और 24 घंटे बीत जाने के बाद युवा संत के अपमान पर मंडल अध्यक्ष अपनी गलती तक नहीं मान् रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वयम्ं आश्रम पहुँच कर ऐसे वक्तव्य को गलत बता कर माफी मांगी और अश्वासन दिया था की मंडल अध्यक्ष भी आपके पास आकर आपका सम्मान करेंगे परन्तु ऐसा कुछ नहीं हुआ।
महंत ओमानन्द् ने बताया बहस के बाद भी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया। हिन्दू हिन्दू करने वाली पार्टी क्या हिन्दू धर्म के वाहक संत पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पदाधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही हेै। हरिद्वार में पार्टी का दोहरा व्यवहार दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे दुःख है की मैं ऐसी पार्टी का समर्थन करता हूँ।

इस मौके पर समाजिक सेना के राष्ट्रीय प्रमुख किया जाएगा। इस मौके पर युवा संत प्रेमदास महाराज, अरुण दास, अमृतानंद, गोविन्द, अखिलेश मुनि, ऋषभ वाशिष्ठ, प्रवीण जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *