सक्षम का जिला अधिवेशन आयोजित

Haridwar News
Spread the love

संजय वर्मा


हरिद्वार, 11 फरवरी। सम दृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मंडल सक्षम जिला हरिद्वार का अधिवेशन प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.मनीष दत्त की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ललित आनंद का सक्षम के समस्त कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला। अधिवेशन का शुभारंभ दिव्यांग जनों की रैली के साथ हुआ। सक्षम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ललित आनंद, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.मनीष दत्त, सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत ने प्रेम नगर आश्रम से दिव्यांग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिसका समापन अधिवेशन स्थल प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर जिला अधिवेशन का शुभारंभ किया। जिसमें वक्ताओं ने सक्षम के उद्देश्य और उसके कार्यों पर प्रकाश डाला। सक्षम के जिला पदाधिकारियों ने वर्ष भर का लेखा जोखा एवं आगामी वर्ष की कार्य योजना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत संरक्षक जगदीश लाल पाहवा, विनोद शर्मा, विश्वास सक्सेना, डा.विशाल गर्ग, मानसी मिश्रा आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *