समाज का मार्गदर्शन करता है बाबा साहेब का जीवन -मनोज द्विवेदी

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 14 अप्रैल। भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती पर आम आदमी पार्टी के जोन कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहेब के दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश सयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज का मार्गदर्शन कर देश सेवा में योगदान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सभी को डा.अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर देश व समाज की तरक्की में योगदान देना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा व एडवोकेट सचिन बेदी ने कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर का जीवन सभी को संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर के संघर्षो की बदौलत ही सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन हुआ और दलितों वंचितों को उनके अधिकार प्राप्त हुए।

इस अवसर पर मास्टर प्रवीण सिंह चौहान, एडवोकेट नवीन चंचल, एडवोकेट सचिन बेदी, अमित सिन्घानिया, जिला संगठन मंत्री नवीन मारिया, ज्वालापुर संगठन मंत्री पवन ठाकुर, नवीन सिंघल, रीतू सिंह, ममता सिंह, उषा रानी, संयोगिता, फिरोज्, महावीर सिंह, अनिल कुमार, रणधीर सिंह, यशपाल सिंह, वलेश्वर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।