संगीता बंसल बनी राष्ट्रीय व्यापार मंडल की जिला उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 जुलाई। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनीत धीमान के हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी नेता संगीता बंसल को जिला उपाध्यक्ष तथा हरिद्वार व रूड़की जिला प्रभारी मनोनीत किया। बैठक में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व कैबिनेट स्वामी यतिश्वरानंद को बधाई देते हुए साथ आदि पुरूष फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि समान नागरिक संहिता देश के लिए एक माला की तरह है। जिसमे सब अधिकार के साथ खड़े होगे और सब को समान अधिकार होगा। इससे सभी जाति धर्म के लोगो को देश मे बराबरी का अधिकार मिलेगा। देश मे सबसे पहले यह कानून उत्तराखंड मे लागू होने जा रहा है। ऐसे महान और ऐतिहासिक कानून को लागू करने की पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई और धन्यवाद के पात्र है। चौधरी ने कहा कि देश मे जहां महापुरुषों की जीवनी पर आधारित फिल्मे बनाई जानी चाहिए।

वहीं आदि पुरुष जैसी फिल्मो को दिखा कर देश के करोड़ो लोगो की भावनाए आहत की जा रही है। लोगों की भावनाएं आहत करने वालों के खिला। कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश महामंत्री सुधिश श्रोत्रीय व जिला अध्यक्ष विनीत धिमान ने कहा की समान नागरिक संहित पूरे देश मे लागू होनी चाहिए। गौरव का विषय है कि उत्तराखंड में सबसे पहले यूसीसी लागू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली आदि पुरुष जैसी फिल्मो पर रोक लगनी चाहिए।

बैठक मे मुख्य रूप से जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला सचिव विशाल माथुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, जिला कोषाध्यक्ष आशीष पवार, जिला सचिव भारत तलुजा, व्यापारी नेता पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विजय धिमान, विपिन राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *