शहर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित व्यापारियों की पहली पसंद बन गया है प्रदेश व्यापार मंडल-संजीव चौधरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 सितम्बर। प्रदेश व्यापार मण्डल की हरिद्वार शहर इकाई के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी की घोषण की। कार्यकारिणी में शहर अध्यक्ष प्रीवन शर्मा, महामंत्री विमल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, सह कोप्षाध्यक्ष सोरभ अरोरा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जोशी, राहुल चैहान, चंद्रमोहन सचदेव, पुनीत त्रिपाठी, सतेंद्र बिष्ट व दीपक अत्रि, मंत्री जगमोहन वर्मा, मनीष जैन, शिवकुमार राजपूत, संजय गुप्ता, सौरभ ठाकुर, रजत त्रिपाठी व धर्मेंद्र पाठक, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह व सह मीडिया प्रभारी वेदांत उपाध्याय व सदस्य कार्यकारिणी शानू गिरी व सन्नी मल्होत्रा को बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कोर कमेटी से विचार कर शरत शर्मा को गढ़वाल मण्डल आइटी प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की प्रदेश व्यापार मण्डल आम व्यापारी की पसन्द बन गया है। प्रदेश व्यापार मंडल लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाला व व्यापारी की पीड़ा को आवाज देने वाला एक मात्र संगठन बन कर उभरा है। व्यापारी खुद आगे बढ़ कर संगठन के साथ जुड़ रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि जल्दी ही शिवालिक नगर, कनखल व रुड़की सहित अन्य स्थानो व युवा विंग की घोषणा की जाएगी। व्यापारी हितो को ले कर सरकार से वार्ता की जाएगी और पूरे प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को राज्य के मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चोटाला ने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज उठा रहा है। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व महामंत्री विमल सक्सेना ने कहा कि शहर के व्यापारियों की सममस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री दीपक गोनियाल, युवा महानगर अध्यक्ष संजय पाल, रिकी अरोरा आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *